Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक ही दिन ९० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, कूल संख्या ७७२ पहुँच गई

 

काठमांडू, २६ मई । आज एक ही दिन ९० नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा आयोजित नियमित प्रेस विफ्रिङ में इस बात को पुष्टी की गई है । मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने कहा है कि नयां ९० संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की संख्या ७७२ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय के अनुसार नयां संक्रमित सभी की स्वास्थ्य अवस्था सामान्य है और उन लोगों को चिकित्सकों के निगरानी में रखा गया है । नयां संक्रमितों में सबसे अधिक रौतहट के २० व्यक्ति हैं । इसीतरह बारा, जुम्ला, सुर्खेत, बाँके, कपिलवस्तु, राप्ती लगायत जिलों में संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है । काठमांडू स्थित केन्द्रीय प्रयोगशाला सहित देश के विभिन्न स्थान में रहे प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण के दौरान उन लोगों में कोरोना पुष्टी हुई है । कहा गया है कि नयां अधिकांश संक्रमित भारत से आए नेपाली नागरिक हैं ।

यह भी पढें   ट्रेड यूनियन खत्म करने के फैसले का जसपा ने किया विरोध, सरकार तानाशाही की ओर बढ़ने की आशंका

मन्त्रालय के अनुसार राष्ट्रिय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला टेकु में किया गया परीक्षण में ३५, भेरी अस्पताल में किए गए परीक्षण में १, प्रादेशिक प्रयोगशाला रुपन्देही में किए गए परीक्षण में ७, सेति प्रादेशिक प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण में २, पोखरा स्थित प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण में २, सुर्खेत प्रादेशिक अस्पताल में किए गए परीक्षण में १२, नेपालगंज स्थित प्रयोगशाला में किए गए परीषण में ७ और राप्ति स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में किए गए परीक्षण में २४ जना नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है । कूल संक्रमित ७७२ में से १५५ लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके है ओर ४ लोगों की मौत हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *