Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इरफान की मौत पर वाजिद ने कहा था, वो नहीं पास आता जो छुप जाता है, इरफान मेरे भाई।आज खुद उनके पास चले गए

 

 

मशहूर संगीतकार वाजिद खान का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 42 साल के थे। वाजिद खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सभी इस दिग्गज कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस बीच वाजिद खान का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। उन्होंने यह ट्वीट इरफान खान के निधन पर किया था।

इरफान खान का निधन ठीक एक महीने पहले हुआ था। उस वक्त वाजिद ने अपने ट्वीट में इरफान खान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, ‘इस आंख मिचौली के खेल में हमेशा एक ढूंढता ही रहता है, और वो नहीं पास आता जो छुप जाता है, इरफान मेरे भाई, अल्लाह आपको इस सफर इमाम की ताजगी आपकी रूह को सुकून मिले। आमीन। वहां की जिंदगी अल्लाह आसान करे।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस द्वारा संसदीय दल के नेता की सर्वसम्मति से चुनने की तैयारी

वाजिद खान का ये ट्वीट अब वायरल हो रहा है। फैंस लिख रहे हैं किसे पता था, यही बात हम एक महीने बाद आपके लिए लिखेंगे। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। एक यूजर ने लिखा है- हमें क्या पता था एक महीने बाद ये शब्द भाई के लिए होंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वाजिद खान कोरोना से संक्रमित थे। वहीं उनके परिवार की ओर से बीबीसी को बताया गया है, ‘वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था, वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *