Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले

 

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत और पुलिस के हाथों अन्य अश्वेत लोगों की हत्या के विरोध में चल रहे प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस पहुंच गए। इन्हें काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। वहीं प्रमुख अमेरिकी शहरों में कर्फ्यू लागू है।

ट्रंप प्रशासन ने दंगा भड़काने वालों की ब्रांडिंग घरेलू आतंकवादियों के तौर पर की है। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा झड़पें हुई हैं। व्हाइट हाउस के बगल में स्थित छोटे से पार्क में ये हिंसक झड़प हुई। जिसके बाद अधिकारियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। वहीं भीड़ ने आगजनी की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 जुन 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *