Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन में एक और दल का समावेश

 

स्वर्गीय राजा बिरेन्द्र और उनके स-परिवार को श्रद्धा-सुमन एवं श्रद्धाञ्जली अर्पण करते हुए आज “राष्ट्रिय जनतान्त्रिक गठबन्धन” का विस्तार किया गया ! डा. मनोज मुक्ति “विवेक” के पहल में गठित “राष्ट्रिय जनतान्त्रिक गठबन्धन” में रामचन्द्र बानियाँ क्षेत्री नेतृत्व के “नेपाल डेमोक्रेटिक पार्टी” भी शामिल हो गया है, कुछ दिन पूर्व जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी (लोकतान्त्रिक) मिल “राष्ट्रिय जनतान्त्रिक गठबन्धन” की घोषणा की गई थी अब “राष्ट्रिय जनतान्त्रिक गठबन्धन” का संगठन नेपाल के सभी 77 जिल्ला में जबर्दस्त उपस्थिति का दावा किया जा रहा है ! MCC खारेजी, गणतन्त्र और धर्म-निरपेक्ष खारेजी और हिन्दु राष्ट्र सहित राज संस्था पुनःस्थापना लगायत के विविध राजनीतिक माँग और उद्देश्य रख चरणबद्ध आन्दोलनका घोषणा भी किया गया है ! इसीक्रम में “राष्ट्रिय जनतान्त्रिक गठबन्धन” द्वारा “राष्ट्र बचाउ अभियान” भी राष्ट्रब्यापी रुप में संचालन किया जा रहा है और इस मुहिम में व्यापक जन-समर्थन भी मिल रहा है साथ में जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष ने सभी शोषित, अपहेलित, शासित, उपेक्षित वर्ग समुदाय क्षेत्र के लोगों से एकजुट होने की भी अपील की है । उनका कहना है कि अगर नेपाल और नेपाली का अस्तित्व बचाना है तो  भ्रष्ट, आत्मसमर्पणवादी, लूटतान्त्रिक ब्यवस्था और शासन-सत्ता को अपदस्त करना हि होगा नेपाल में “पूर्ण जनतान्त्रिक शासन ब्यवस्था स्थापित करना ही होगा” और इस महान कार्य में सभी नेपाली को एकजुट होकर लडना ही होगा क्योंकी ये “राष्ट्र, राष्ट्रीयता, पहचान, धर्म, संस्कृति बचाने की लडाई है” !

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – नॉर्वे ने किया क्वाटर फइनल में प्रवेश, ब्राजिल का पत्ता साफ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *