बागमती प्रदेश प्रमुख दीपक प्रसाद देवकोटा ने मुख्यमंत्री नियुक्ति की प्रक्रिया बढ़ाई आगे
काठमांडू, भाद्र ४ – बागमती प्रदेश प्रमुख दीपक प्रसाद देवकोटा ने मुख्यमंत्री नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है । राप्रपा के समर्थन को लेकर विवाद के बाद भी प्रमुख देवकोटा ने नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है । प्रदेश प्रमुख कार्यालय द्वारा आज मुख्यमंत्री में एमाले नेता किरण थापा को नियुक्त करने और शपथ ग्रहण कराने का कार्यक्रम सार्वजनिक की है । प्रमुख कार्यालय द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति अनुसार थापा को गुरुवार की अपराह्न ४ बजकर ५ मीनेट में मुख्यमंत्री नियुक्त करना और ४ बजकर २० मीनट में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की है ।
बुधवार को एमाले के थापा ने नेपाल संविधान धारा १६८ के २ अनुसार सरकार गठन के लिए एमाले के २५, नेकपा के २६ और राप्रपा के १२ सहित ६३ सांसदों के समर्थन का दाबा पेश किया था । लेकिन राप्रपा के समर्थन को लेकर विवाद बना हुआ है ।


