Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी महोत्सव

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में सोमवार कोधूमधाम से नागपंचमी महोत्सव से मनाया गया। सनातनी अभियंता भोगेन्द्र लाल कर्ण की जानकारी के अनुसार जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 4 स्थित बिषहारा मंदिर में धूमधाम से नागपंचमी पूजा महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता थी। इसी नागवंशी चौरसिया समाज द्वारा तपसी चौक के निकट नागवंशी कुटी में नागपंचमी पूजा धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों का स्वागत नागपंचमी चौरसिया समाज के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत, उपाध्याय अमरनाथ भगत, महासचिव रितेश भगत, सचिव सूरज भगत, कोषाध्यक्ष पंकज भगत सहित पूरी कार्यकारिणी के सदस्यों ने अतिथियों को स्वागत किया। इसी तरह जनकपुरधाम के सनातनियों ने घर की सफाई की तथा धान की लाबा को सिद्धि कराकर अपने घर में जगह जगह रखकर नाग देवता को प्रसन्न किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com