Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जयनगर में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर आयोजित

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मधुबनी जिले के जयनगर में सावन के पावन अवसर पर माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर ने जयनगर के कुंवर सिंह चौक पर एक विशाल कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के पहले दिन शनिवार को उद्घाटन सत्र में स्थानीय चेयरमैन कैलाश पासवान, अनिल बैरोलिआ, सूर्यनाथ यादव, राजेश सिंह, ई. धर्मेंद्र यादव समेत अन्य कई मौजूद रहे।
वहीं, शिविर के दूसरे दिन रविवार को उद्घाटन सत्र में राजनगर विधायक सुजीत पासवान, जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार, स्थानीय जिला पार्षद अंजलि मंडल, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, सुड़ी युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद पुर्वे, भाजपा जिला मंत्री सह समाजसेवी संजय महतो, समेत अन्य कई नगर गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे।

यह भी पढें   कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु

श्रद्धालु दाताओं के सहयोग से संचालित यह शिविर पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार के उपलक्ष्य में दो दिनों तक श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित रहा।
माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर द्वारा बीते पाँच साल की तरह इस वर्ष भी पंजाब नेशनल बैंक(कुंवर सिंह चौक) के पास यह दो दिवसीय शिविर लगाया गया था। इसमें कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क महा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
शिविर में हजारों की संख्या में कांवड़ यात्रियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सेवा को धर्म और मानवता की सेवा बताते हुए पूरे उत्साह के साथ भोजन-प्रसाद वितरित किया।
सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध शीतल पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम की व्यवस्था, बैठने की सुविधा, महा प्रसाद का निःशुल्क प्रबंध किया गया है। आयोजकों का कहना है कि दिन-रात किसी भी समय गुजरने वाले कांवरियों को यहां हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई। श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ा धर्म और पूजा है, और इसी भावना के साथ माँ अन्नपूर्णा की टीम लगातार सेवा कार्य में जुटी रहती है।
इस अवसर पर कई नगर गणमान्य, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। इन सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय सहयोग दिया।
शिविर को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों ने महती भूमिका निभाई।

यह भी पढें   नेपाल में विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया राहत अभियान, 8वीं उड़ान से भेजी मदद

आयोजकों ने संयुक्त रूप से कहा कि सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने का प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com