Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गोस्वामी तुलसीदास की 496 वीं जयंती जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया जाएगा

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । गोस्वामी तुलसीदास जी का 496 वीं जयंती जनकपुरधाम के तुलसी स्मारक में बुधवार कोधूमधाम से मनाया जाएगा। मंगलवार को रामानंदीय बैष्णव संघ जनकपुरधाम के अध्यक्ष तथा जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने मंगलवार कोप्रेस सम्मेलन कर जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा हैं कि मंगलवार को तुलसी स्मारक में सुबह आठ बजे गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अभिषेक किया जाएगा।अपराह्न में विद्वानों द्वारा तुलसीदास जी जीवन पर परिचर्चा किया जाएगा।रामायण नवाह का पूर्णाहुति होगी।बधाई गायन होगा। शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इस अवसर पर वृहद साधु भंडारा का आयोजन किया जाएगा।उतराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने लोगों से आग्रह किया है कि बुधवार को संभव हो सके तो गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखित राम चरित मानस का पाठ अवश्य करें या ओडीयो या वीडियो के माध्यम से रामायण पाठ का श्रवण करें। पत्रकार सम्मेलन में रामानंदीय बैष्णव संघ के पदाधिकारी तथा साधु संत उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com