Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के घोटकी में बम ब्लास्ट, तीन लोगों की मौत

 

सिंध, एएनआई।

पाकिस्तान के घोटकी में सिंध रेंजर्स के एक वाहन को निशाना बनाकर बम ब्लास्ट किया गया है। शुक्रवार को हुए इस विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। एआरआई न्यूज ने बताया कि मृतकों में सिंध रेंजर्स के जवान शामिल थे। स्थानीय पुलिस के अनुसार, सिंध रेंजर्स के वाहन को घोट्टा मार्केट इलाके में निशाना बनाया गया था। धमाके के तुरंत बाद, शवों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया और इलाके को बंद कर दिया गया। फिलहाल, किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढें   पूर्व राष्ट्रपति भंडारी ने वरिष्ठ नेता पद की ली शपथ

बता दें कि इससे पहले 12 जून को पाकिस्तान के रावलपिंडी के भीड़बाड़ वाले सदर इलाके में बम धमाका हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए थे। शहर के सदर इलाके में जिस जगह पर यह विस्फोट हुआ है वह पाकिस्तानी सेना मुख्यालय से ज्यादा दूर नहीं था।

पुलिस प्रवक्ता सजिदुल हसन ने बताया था कि प्रारंभिक रिपोर्ट से ऐसा लगता है कि विस्फोटकों को एक नजदीकी बिजली के खंभे पर लगाया गया था।
बम विस्फोट के चलते आसपास की जगहों को काफी नुकसान पहुंचा था। अथॉरिटीज की तरफ से इलाके को घेरकर राहत बचाव का कार्य किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच की टीमें और फॉरेंसिक साइंस लैब ने वहां पर जाकर सबूत इकट्ठे किए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com