Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शांतिपूर्ण तरीकों से भारत और चीन के बीच मतभेदों को सुलझा लिया जाएगा : विदेश मंत्रालय

 

नेपाल सरकार ने शनिवार (20 जून) को कहा कि उसे विश्वास है कि उसके दोनों ‘मित्रवत पड़ोसी भारत और चीन क्षेत्र की स्थिरता एवं वैश्विक शांति को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीकों से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सीमा गतिरोध को सुलझा लेंगे। दोनों एशियाई महाशक्तियों के बीच स्थित हिमालयी राष्ट्र ने कहा कि वह क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए हमेशा दृढ़ता से खड़ा है और उसने विश्वास जताया कि अच्छे पड़ोसी की भावना के साथ भारत और चीन के बीच मतभेदों को सुलझा लिया जाएगा।

यह भी पढें   पाँच वर्षों के भीतर छह राष्ट्रीय गौरव की सिंचाई परियोजनाएँ पूरी करने की तैयारी

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”नेपाल मानता है कि देशों के बीच विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए।”

इसमें कहा गया है, ”हमारे मित्रवत पड़ोसियों भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हालिया घटनाक्रम के संदर्भ में नेपाल को विश्वास है कि दोनों पड़ोसी देश अच्छे पड़ोसी की भावना के साथ द्विपक्षीय,क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और स्थिरता के पक्ष में शांतिपूर्ण तरीकों से अपने मतभेद सुलझा लेंगे।”

यह भी पढें   अमेरिकी सरकारी ऋण और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव

नेपाल ने यह बयान लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बलों के बीच हाल में हुई झड़पों की पृष्ठभूमि में दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com