Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टैरिफ में छूट देने की पेशकश के बाद भी बंगला देश में चीन के विरोध में प्रदर्शन

 

चीन ने बांग्लादेश में बने 97 फीसद उत्पादों पर टैरिफ में छूट देने की पेशकश की है। इसके बावजूद बांग्लादेश के लोग चीन से खुश नहीं हैं। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बांग्लादेश से व्यापार बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का प्रस्ताव दिया है। लेकिन, इसे तवज्जो नहीं देते हुए राजधानी ढाका में बड़ा प्रदर्शन हुआ। सैकड़ों लोग राजधानी में चीन के कदम का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए जो एक जुलाई से प्रभावी होना है।

यह भी पढें   प्रैंक वीडियो बनाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

उइगर मुस्लिमों के साथ बर्ताव के लिए लोगों ने न सिर्फ चीन के खिलाफ नारेबाजी की बल्कि भारत के साथ एकजुटता भी दिखाई।

लगभग 10 लाख उइगर मुसलमानों को कथित तौर पर चीन में हिरासत शिविरों में रखा गया है। इससे पहले चीन ने इस तरह के किसी भी शिविर का अस्तित्व होने से इन्कार किया था। बाद में कहा गया कि वे केवल स्कूल थे, जो व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करते थे। हालांकि, सुबूतों से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि उइगर मुस्लिमों को इन शिविरों में हिरासत में रखा गया है। उन्हें मंदारिन में सबक दिया जाता है और अपना धर्म छोड़ने के लिए भी कहा जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *