Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में सबसे अधिक एक ही दिन में कोरोना से 507 लोगों की जान गई

 

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है बीते 24 घंटे में देश में 18653 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, इस महामारी से 507 लोगों की जान गई है। एक दिन में कोरोना से मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, इसके साथ ही भारत में अब कोरोना वायरस के कुल 5,85,493 मामले हो चुके हैं। इनमें से 3,47,979 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं COVID-19 से अब तक कुल 17400 लोगों की मौत हो चुकी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com