Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी में अवैध रुप में उत्पादित ३०० लिटर घरेलु मदिरा पुलिस द्वारा नष्ट

 

सप्तरी, ३ जुलाई । सप्तरी स्थित इलाका पुलिस कार्यालय भारतदह ने अवैध रुप में उत्पादित ३०० लिटर घरेलु मदिरा नष्ट किया है । पुलिस कार्यालय भारत के अनुसार हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका–१, भारदह स्थित बाजार में संचालित मदिरा पसल तथा मदिरा ढुवानी करनेवालों से नियन्त्रण में लेकर उल्लेखित परिणाम में मदिरा को नष्ट किया गया ।
पुलिस का कहना है कि लकडाउन के कारण लम्बे समय से बाजार बंद था । लेकिन लकडाउन आंशिक रुप में खुलते ही अवैध मदिराजन्य कारोबार में वृद्धि होने की सूचना मिलने लगी, उसके बाद परिचालित पुलिस ने बाजार में छापामारी की है । पुलिस को कहना है कि वडाध्यक्ष, नागरिक समाज और पत्रकार को बुलाकर बरामद मदिरा नष्ट किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com