Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डडेल्धुरा जिला में जनसहभागिता से पीसीआर मेसिन स्थापना की गई

 


नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल , आषाढ २१ गते । सुदूरपश्चिम समाज अमेरिका ने डडेल्धुरा जिला में पीसीआर मेसिन स्थापना १७ लाख ६० हजार दुई रुपैया सहयोग किया है ।
ह्युमानिटी फाउण्डेसन नेपाल और सुदूर पश्चिम समाज अमेरिकाद्वारा डडेल्धुरा जिला में पीसीआर मेसिन स्थापना के लिये अमेरिका में शुरु किया गया सहयोग संकलन अभियान के क्रम में १४ हजार छ सौ ६० डलर ( १७ लाख ६० हजार दो रुपैया ) जमा हुआ था । वह रकम समाज ने पीसीआर मेशीन स्थापना के लिये सहयोग किया है ।
सुदूर पश्चिम समाज अमेरिका के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबहादुर देउवा के संयोजकत्व में गठित समिति ने अमेरिका के बिभिन्न राज्य में रहते आ रहे सुदूर पश्चिम समाज और सुदूरपश्चिमेली अगुवों से आर्थिक सहयोग संकलन किया गया था । वह अभियान में अमेरिका में रहे सुदूर पश्चिमेलियों ने स्वस्फूर्त रुप में सहयोग किया ।
वह समिति पाँच सदस्यीय की रही है समाज के अध्यक्ष गणेश बिष्ट, महासचिव जीवन बम, सचिव रैभान महरा और सह कोषाध्यक्ष तारा धामी रही है । वह समिति के सक्रियता और प्रयास में अमेरिका में आर्थिक सहयोग संकलन किया गया है । अभियान को सफल करने में रातदिन जुटे रहें समाज के कोषाध्यक्ष नविन ओझा,उपाध्यक्ष दान सिंह बिष्ट और सल्लाहाकार समिति सदस्य ममता जोशी प्रति भी समाज ने आभार प्रकट किया है ।
समाज के अनुसार आर्थिक संकलन अभियान में सुदूर पश्चिम समाज अमेरिका न्युयोर्क के ओर से आठ हजार दो सौ ६५ डलर, गौरा समाज विस्कोन्सिन के ओर से दो हजार तीन सौ ४५ डलर, अन्तर्राष्ट्रिय सुदुर पश्चिम समाज अमेरिका के सह–संयोजक दिपेन्द्र जोशी के प्रयास में टेक्सास से दो हजार छ सौ २३ डलर, सुदूर पश्चिम समाज मेरिल्यान्ड के ओर से एक हजार डलर सुदूर पश्चिम समाज कनेक्टिकट के ओर से चार सौ २७ डलर कररके १४ हजार छ सौ ६० डलर संकलन हुआ है ।
समिति ने आर्थिक संकलन अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया है ।
समाज ने आर्थिक संकलन अभियान को सफल करने के लिये राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रिय स्तर में समन्वयकारी भूमिका निर्वाह करनेवाले जनसम्पर्क समिति अमेरिका के सभापति आनन्द बिष्ट प्रति भी आभार व्यक्त किया है ।
इसी तरह अन्तर्राष्ट्रीय सुदुर पश्चिम समाज के अध्यक्ष धन बहादुर बलायर, एनआरएन अमेरिका बोर्ड मेम्बर पदम ठकुराठी और बासुदेव अधिकारी, एनआरएमए कनेक्टिकट च्याप्टर के सभापति हरी प्रसाद जोशी, अन्तर्राष्ट्रीय सुदुर पश्चिम समाज अमेरिका के सह– संयोजक दीपेन्द्र जोशी लगायत गौरा समाज विस्कोन्सिन परिवार सुदुर पश्चिम समाज मेरिल्यान्ड के अध्यक्ष दमन बिक्रम शाह, सुदुर पश्चिम समाज क्यालिफोर्निया के अध्यक्ष करन चन्द, सुदुर पश्चिम समाज टेक्सास लगायत आर्थिक संकलन अभियान में साथ, सहयोग और सहकार्य करनेवाले सुदूर पश्चिममेली लगायत सम्पूर्ण नेपालियों को समाज ने धन्यवाद दिया है ।
समाज के अध्यक्ष गणेश बिष्ट, बरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा आर्थिक सहयोग संकलन समिति के संयोजक राम बहादुर देउवा, महासचिव जीवन बम और कोषाध्यक्ष नविन ओझा ने डडेल्धुरा में पीसीआर मेशीन स्थापना के लिये ह्युमानिटी फाउण्डेसन नेपाल के सहकार्य में अमेरिका में शुरुवात किया गया आर्थिक सहयोग संकलन अभियान में सहयोग करनेवाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया ।
नेपाल के कोरोना के सव से उच्च जोखिम में रहा सुदूर पश्चिम प्रदेश में पीसीआर मेशीन की अभाव में कोरोना परीक्षण नही हो पा रहा था इस अवस्था में सुदूरपश्चिम के सात पहाडी जिला के जनता का कोरोना परीक्षण की सुबिधा के लिये ह्युमानिटी फाउण्डेसन नेपाल और सुदूर पश्चिम समाज अमेरिका ने आर्थिक सहयोग संकलन अभियान शुरु किया था ।
यह अभियान में विश्वव्यापी रुप में सहयोग प्राप्त हुआ है । विश्व के बिभिन्न मुलुक में रहे सुदूर पश्चिमेली अगुवा और सुदूर पश्चिम समाज ने यह अभियान में साथ दिये है । सभी लोगों की साथ और सहयोग से डडेल्धुरा जिला में पीसीआर मेशीन स्थापना हाो चुकी है ।
इसे पहले सुदूर पश्चिम में एक मात्र पीसीआर मेशीन थी जो धनगढी में ही सञ्चालन में थी । वह मेशीन ने प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा दो सौ ५० लोगों की स्वाव परिक्षण कर रही थी । जिस के कारण सुदूरपश्चिम में संकलित हजारौ व्यक्तियों की स्वाव की रिपोर्ट आने में महीनों दिन लगता था । पीसीआर मेशीन के अभाव में सुदूरपश्चिम में स्वाव संकलन समेत बार बार स्थगित आया था । पीसीआर मेशीन की अभाव में कोरोना परीक्षण समय पर नहोने से भी हजारौ व्यक्ति महीना दिन से क्वारेन्टाईन में रहना बाध्य रहे है । हजारौ व्यक्ति परीक्षण बिना ही अपने घर गये थे । जिस के कारण सुदूरपश्चिममाक कोरोना फैलने की क्रम तीब्र हुआ ।
इसी समस्याएँ को मध्यनजर करते हुये ह्युमानिटी फाउण्डेसन नेपाल और सुदूर पश्चिम समाज अमेरिका ने डडेल्धुरा में पीसीआर मेशीन स्थापना करने के लिये वह अभियान सञ्चालन किया गया था ।
जनसहभागिता में डडेल्धुरा अस्पताल में ९६ लाख की लागत में पीसीआर मेशीन स्थापना हो चुकी है । वह मेशीन एक सिफ्ट में ९६ लोगों की और चार सिफ्ट में तीन सौ ८४ लोगों की स्वाव की नमूना परिक्षण करने की क्षमता रही है ।
नेपाल में इसी तरह जनस्तर से संकलित रकम से पीसीआर स्थापना हुआ पहली बार है ।
ह्युमानिटी फाउण्डेसन नेपाल के अध्यक्ष श्याम तायल ने विदेश में रहे तो भी बिपत्ति में अपना देश और जन्मभूमि प्रति अगाध मोह प्रकट करनेवाले सम्पूर्ण सुदूरपश्चिमेली तथा नेपालियों प्रति आभार व्यक्त कियें है ।
अपने जन्मभूमि प्रति की यह से बडा माया प्रेम औ क्या हो सकता है, तायल ने कहा, प्रवास में रहे सुदूर पश्चिमेयिों की मोह ममता, साथ, विश्वास और सहकार्य से डडेल्धुरा जिला में पीसीआर स्थापना के लिये शुरुगया अभियान मात्र तीन साता में सफल हुआ है ।

यह भी पढें   नेपाल -भारत सम्बन्ध एक नए युग की तरफ बढने के लिए प्रतिबद्ध : रवि लामिछाने

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *