चीन में एक झील में बस गिरने से 21 लोगों की मौत

दक्षिण-पश्चिमी चीन के गूइझू प्रांत में मंगलवार (7 जुलाई) को एक बस फिसलकर सड़क के किनारे एक झील में गिर गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। चीन की सरकारी मीडिया ने यह रिपोर्ट दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोपहर में बस रेलिंग को तोड़ते हुए होंग्शान झील में गिर गई।
गुइझू प्रांत में आंशुन नगर सरकार ने एक बयान में कहा कि 15 लोगों को बचाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को भी झील से निकाला गया। लापता यात्रियों को खोजने के लिए प्रयास जारी है।
अखबार ‘पीपुल्स डेली’ ने स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से बताया कि यह हादसा गुइझोऊ प्रांत में अनशुन शहर की हॉन्गशन झील में हुआ। यह दुर्घटना हालांकि मंगलवार दोपहर को हुई थी, लेकिन बस के झील में गिरने के कारण छात्रों का पता नहीं लगाया जा सका था जिसके चलते मृतकों की पुष्टि करने में देरी हुई।
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अभी भी कई छात्र लापता है और करीब 36 छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है तथा घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार किया जा रहा हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामला दर्ज हादसे की जांच के आदेश दे दिए है।

