कल सोमबार से पुनः लगातार ३–४ दिन बारिश, तराई क्षेत्र में अधिक जोखिम, सतर्क रहने के लिए आग्रह

काठमांडू, २६ जुलाई । मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि कल सोमबार से नेपाल में पुनः मनसुन सक्रिय होने जा रहा है, उसका प्रभाव लगातार ३ दिनों तक रहनेवाली है । मनसुन का प्रभाव देश के सभी क्षेत्र में पड़नेवाली है, लेकिन सबसे अधिक बारिश की संभावना तराई क्षेत्र में है ।
विभाग ने कहा है कि कुछ क्षेत्र में अधिक बारिश भी हो सकती है । इसीलिए सतर्क रहने के लिए कहा गया है । विभाग के अनुसार सोमबार रात से मनसुन की न्यून चापीय रेखा शुरु होती है, जो तराई क्षेत्र में पड़ता है । इसके साथ–साथ अरब सागर से भी जलवाष्पयुक्त हवा नेपाल प्रवेश की है, जिसके चलते यहां पूरे दिन और रात धीमी बारिश होने की संभावना है ।
विभाग ने कहा है कि बारिश की संभावना पूरे देश में हैं । लेकिन कुछ क्षेत्रों में अधिक बारिश होने के कारण नदियों में पानी की बहाव अधिक हो सकती है, बाढ और भू–क्षय की संभावना भी है, हवाई एवं यातायात सेवा प्रभावित हो सकती है । कुछ भूमि डुबान में भी पड़ने की संभावना है । इन सारी परिस्थितियों के प्रति सतर्क रहने के लिए भी विभाग ने आग्रह किया है । विभाग ने यह भी कहा है कि आज आइतबार भी देश के विभिन्न भू–भाग में बारिश की संभावना है ।

