Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में भारतीय समाचार मीडिया फिर से होंगे सुचारु

 

नेपाल और भारत के बीच रिश्तों में तनाव अभी बरकरार है। फिर भी नेपाल में भारतीय चैनलों पर लगे प्रतिबंध हटना शुरू हो गए हैं। रविवार को नेपाल में डिश होम के प्रबंध निदेशक सुदीप आचार्य ने बताया कि उन्होंने सभी भारतीय न्यूज चैनलों को फिर से चालू करना शुरू कर दिया है। इसमें जी न्यूज, आज तक, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज भी शामिल है।

गौरतलब है कि नेपाल में नौ जुलाई को भारतीय समाचार चैनलों पर रोक लगा दी गई थी। इसके पीछे नेपाली वितरकों ने इन समाचार चैनलों पर नेपाल के बारे में बेलगाम प्रचार का आरोप लगाया था। हालांकि यहां दूरदर्शन का प्रसारण निर्बाध रूप से जारी है।

यह भी पढें   जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, चर्चित व्यवसायी सहित ६ लोगों की मृत्यु

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com