Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना के कारण ७०० पत्रिका और ५ रेडियो स्टेशन बंद, ७ प्रतिशत पत्रकारों की रोजगारी चली गई

 

चितवन, ३ अगस्त । नेपाल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष गोविन्द आचार्य ने कहा है कि कोरोना वायरस द्वारा सिर्जित परिस्थिति के कारण देशभर कार्यरत पत्रकार बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं । उनका कहना है कि इस अवधि में ७ प्रतिशत पत्रकारों की रोजगारी भी समाप्त हो गई है । उनका मानना है कि नेपाल के संचार गृह व्यवसायिक ना होने के कारण ऐसी नौबत आ गई है ।
स्मरणीय है, नेपाल पत्रकार महासंघ की एक मिसन टोली देशव्यापी भ्रमण है, जो कोरोना वयारस से सिर्जित परिस्थिति और संचार गृह में उसका प्रभाव संबंधी विषयों को लेकर अध्ययन कर रही है । उसी अभियान के दौरान सोमबार चितवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए महासंघ अध्यक्ष ने उल्लेखित तथ्यांक का जीक्र की है ।
अध्यक्ष आचार्य के अनुसार कोरोना वायरस संबंधी संकट शुरु होने के बाद नेपाल में ७०० छापा संचार माध्यम (पत्र–पत्रिका) बं हो गई है और ५ रेडियो स्टेशन भी बंद है । उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक १८ पत्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com