ठगी आरोप में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
काठमांडू, ३ अगस्त । ठगी आरोप में ६५ वर्षीय अमेरिकी नागरिक डेनियल ली मेक्गी को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उनको काठमांडू स्थित क्षेत्रपार्टी से गिरफ्तार की गई है । आरोप है कि मेक्गी ने अमेरिका में संस्था पंजीकरण करते हुए बिजनेश पाटर्नर बनाने की आश्वासन में ठगी की है ।
इसतरह की ठगी में पड़नेवाले व्यक्ति हैं, टुकनारायण श्रेष्ठ । श्रेष्ठ ‘एटलस सेक्युरेटी प्रालि’ के संचालक हैं । मेक्गी ने वही सेक्युरेटी को अमेरिका में पंजीकरण कर बिजनेश पाटनर बनाने के आश्वासन देकर ठगी की है ।
पता चला है कि सुजन थापा और सन्दीप कार्की को भी बिजनेश भीषा में अमेरिका ले जाने की आश्वासन देकर ५ लाख रुपये ठगी करने की तैयारी मेक्गी कर रहे थे । पुलिस ने कहा है कि मेक्गी पर्यटन भीषा में नेपाल आए थे ।

