Sat. Nov 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ मुख्यमन्त्री कार्यालय में कार्यरत ६ और जनकपुर अस्पताल के १४ कर्मचारी में कोरोना संक्रमण पुष्टी

 

काठमांडू, ३ अगस्त । प्रदेश नं. २ मुख्यमन्त्री कार्यालय में कार्यरत ६ कर्मचारी में कोरोना वायरस की संक्रमण पुष्टी हुई है । आज सोमबार सार्वजनिक रिपोर्ट अनुुसार मुख्यमन्त्री कार्यालय में कार्यरत ६ कर्मचारी सहित धनुषा जिला में कूल ३० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है ।
प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर में किया गया परीक्षण के दौरान उन लोगों में कोरोना पाया गया है । प्राप्त सुचना अनुसार मुख्यमन्त्री कार्यालय में कार्यरत एक अधिकृत, एक ट्राफिक पुलिस, २ सवारी चालक और २ कार्यालय के ही अन्य कर्मचारी संक्रमित हैं । धनुषा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी प्रेम प्रसाद भट्टराई ने इस बात को पुष्टी की है ।
प्रमुख जिला अधिकारी भट्टराई के अनुसार दो दिन पहले उन लोगों की स्वाब ली गई थी । इसीतरह प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरम में कार्यरत १४ कर्मचारी में भी कोरोना पाया गया है । प्रमुख जिला अधिकारी भट्टराई ने कहा है कि नयां संक्रमितों को आइसोलेशन में रख कर उन लोगों के संपर्क में रहे अन्य लोगों में कोरोना परीक्षण की तैयारी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com