नेपालगंज उपमहानगरपालिका के जनप्रतिनिधि और कर्मचारी में भी कोरोना संक्रमण पुष्टी
काठमांडू, ३ अगस्त । नेपालगंज उपमहानगरपालिका के जनप्रतिनिधि और कर्मचारी में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुई है । जिसके चलते महानगरपालिका कार्यालय शील की गई है । प्रशासकीय अधिकृत ओमबहादुर खडका के अनुसार आज सोमबार सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार महानगरपालिका के कुछ जनप्रतिनिधि और कर्मचारी (कूल संख्या ९) में कोरोना पाया गया है, जिसके चलते अगली सूचना ना आने तक कार्यालय शील की गई है ।
स्मरणीय है, इससे पहले ही वीरगंज महानगरपालिका के मेयर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों में कोरोना संक्रमण पुष्टी हो चुकी है ।

