मन्त्रिपरिषद् बैठक आह्वान, पुनः लकडाउन संबंधी निर्णय होने की संभावना

काठमांडू, ३ अगस्त । मन्त्रिपरिषद् की नियमित बैठक आज सोमबार हो रहा है । आज ५ बजे के बाद के लिए बैठक तय है । प्राप्त सूचना अनुसार आज की बैठक में कोरोना वायरस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय होने जा रहा है । स्मरणीय है, पिछली बार काठमांडू उपत्यका सहित देशभर कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है ।
इसी तथ्य को मध्यनजर करते हुए सरकार ने पुनः लकडाउन घोषणा करने की संभावना है । बताया जाता है कि काठमांडू उपत्यका में आंशिक लकडाउन करने की तैयारी सरकार ने की है । इससे पहले सीसीएमसी बैठक में भी इसके संबंध में विचार–विमर्श हुई थी । अंतिम निर्णय मन्त्रिपरिषद् बैठक से करने की तैयारी है । लेकिन औपचारिक रुप में कुछ भी नहीं बताया गया है ।
स्मरणीय है, स्वास्थ्य मन्त्रालय ने भी स्वास्थ्य संबंधी मापदण्ड कडाईपूर्वक पालना करने के लिए कहा है । नहीं तो आंशिक लकडाउन घोषणा करने के लिए भी स्वास्थ्य मन्त्रालय ने सुझाव दिया है ।

