देश भर में ४१८ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण
काठमांडू, ३ अगस्त । पिछले २४ घंटों की रिपोर्ट अनुसार काठमांडू उपत्यका में ५१ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुई है । सोही अवधि में देशभर में संक्रमित होनेवालों की संख्या ४१८ है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार काठमांडू में ४३, ललितपुर में ३ और भक्तपुर में ५ व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुई है । आश्चर्य की बात तो यह है कि एक हफ्ता से भी अधिक दिनों से काठमांडू में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन काठमांडू उपत्यका के किस स्थान में वे लोग पाए गए हैं, मन्त्रालय ने इसके संबंध में कोई भी सूचना सार्वजनिक नहीं की है, सिर्फ जिला बताया जा रहा है ।
मन्त्रालय ने कहा है कि देश भर आज के दिन सक्रिय संक्रमितों की संख्या ५७३२ है । पिछले २४ घंटों की अवधि में ३५८ व्यक्ति कोरोना से मुक्त होकर घर वापस हो गए हैं । इसतरह कोरोना मुक्त होनेवालों की कूल संख्या १४९६१ पहुँच गई है ।
पिछली बार सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार नयां संक्रमित व्यक्तियों की संख्या और जिला इस प्रकार है–
पर्सा : ७१
कैलाली : ६७
सप्तरी : ५१
मोरङ : ४६
काठमाडौं : ४३
महोत्तरी : ३१
धनुषा : ३०
कन्चनपुर : १६
दाङ : ८
कास्की : ८
सुनसरी : ५
झापा : ५
भक्तपुर : ५
अछाम : ४
बारा : ४
रौतहट : ३
ललितपुर : ३
सिराहा : ३
सर्लाही : २
रुकुम : २
चितवन : १
गुल्मी : १
दोलखा : १
स्याङजा : १
रुपन्देही : १
बर्दिया : १
दाङ : १
रसुवा : १

