लागुऔषध के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
४ अगस्त, दार्चुला । जिला प्रहरी कार्यालय ने लागुऔषध के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है । दार्चुला सदरमुकाम खलङ्गा स्थित नेपाल–भारत को जोडने वाला एक झूला पुल का संचालन हुआ है । पुल सन्चालन होने के बाद महाकाली नगरपालिका–४ का ३५ वर्षीय राजेश निरौला को गिरफ्तार किया गया है ।
प्रहरी निरीक्षक भाष्कर चन्द ने जानकारी दी कि पुल सन्चालन के बाद भारत के धार्चुला से लागुऔषध लाते वक्त जांच पडताल के क्रम में निरौला को गिरफ्तार किया गया है ।
धार्चुला में कोरोना सङ्क्रमण से एक नेपाली की मृत्यु हुई थी जिसके दाहसंस्कार में सहभागी होने के लिये पुल सन्चालन में लाया गया था । पुल खुलते ही दार्चुला और धार्चुला के स्थानीयवासी का आवागमन बढ गया था ।

