क्वारेन्टिन सुरक्षार्थ रहे एक गार्ड ने की आत्महत्या
४ अगस्त, बुटवल । रुपन्देही के देवदह में अवस्थित क्वारेन्टिन में कार्यरत सुरक्षा गार्ड ने आज मंगलवार को अपने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या की है ।
इलाका प्रहरी कार्यालय बुटवल ने जानकारी दी कि २४ वर्षीय विपिन बस्याल देवदह–५ दुर्गामन्दिर टोल का रहने वाला था । वह वडा नं.७ शीतलनगर स्थित क्वारेन्टिन में सुरक्षा गार्ड के पद पर था । उसने अपने शरीर में आग लगाकर खुद को समाप्त कर लिया है ।
इप्रका बुटवल ने जानकारी दी कि शरीर पर मिट्टीतेल छिडक कर आग लगाने के बाद उसकी अवस्था गम्भीर हो गई । उसको इलाज के लिये लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल बुटवल पहुंचाया गया । इलाज के क्रम में ही उसकी मृत्यु हो गई ।
इलाका प्रहरी कार्यालय बुटवल का प्रहरी नायव उपरीक्षक प्रतित सिंह राठौर ने बताया कि मंगलवार सुबह अस्पताल में बस्याल की मौत हुई है ।

