Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सेना की ओर से नेपाली सेना को १० आईसीयू भेन्टिलेटर ऊपहार स्वरुप प्राप्त

 

काठमांडू, ९ अगस्त । भारतीय सेना की ओर से नेपाली सेना को १० आईसीयू भेन्टिलेटर ऊपहार स्वरुप प्राप्त हुआ है । विद्यमान कोरोना (कोभीड–१९) महामारी को दृष्टिगत करते हुए भारतीय सेना की ओर से यह सहयोग प्राप्त है । प्राप्त सामाग्रियों को नेपाल के लिए भारतीय राजदूत महामहिम विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाली सेना को हस्तान्तरण किया है ।
नेपाली सेना की मुख्यालय जंगीअड्डा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम कें बीच राजदूत क्वात्रा ने नेपाली सेना के प्रधानसेनापति तथा भारत के मानार्थ महारथी उपाधी से सुशोभित पूर्णचन्द्र थापा को उक्त सामाग्री हस्तान्तरण किया । नेपाल स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार हस्तान्तरित भेन्टिलेटर एडभान्स्ड इन्भेसिभ तथा नन् इन्भेसिभ रेस्पिरेटरी सर्पोट के हैं, जो व्यापक रुप में प्रयोग किया जा सकता है । बताया गया है कि प्राप्त भेन्टिलेटर अस्पताल के आइसीयु, बहु–विशेषतायुक्त अस्पताल तथा विशेष आइसीयु कक्ष में मरीजों की सुरक्षा के लिए प्रयोग कर सकते हैं ।
स्मरणीय है, इससे पहले भी भारतीय सेना की ओर से कई सहयोग प्राप्त है । विशेषतः मानवीय सहायता तथा राहत संबंधी सहयोग प्राप्त होता रहा है । कहा गया है कि दो देशों के सैनिकों के बीच कायम निरन्तर मानवीय सहयोग अन्तर्गत ही उक्त भेन्टिलेटर उपहार स्वरुप प्रदान किया गया है ।
भेन्टिलेटर हस्तान्तरण कार्यक्रम में बोलते हुए राजदूत क्वात्रा ने कहा कि कोभिड–१९ विरुद्घ की जो लडाई है, उसमें विजय प्राप्त हो सके, इसके लिए नेपाली जनता को हर आवश्यक सहयोग के लिए भारत हरदम तैयार है ।

यह भी पढें   नेपाल में विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया राहत अभियान, 8वीं उड़ान से भेजी मदद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com