Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनई ने हिंदी में नया ट्विटर एकाउंट खोला

 

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सय्यद अली खामेनई ने हिंदी में एक नया ट्विटर एकाउंट खोला है। उनके फारसी, अरबी, उर्दू, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी और अंग्रेजी जैसी अन्य भाषाओं में सात अलग-अलग ट्विटर खाते हैं। उन्होंने इस नए अकाउंट से दो ट्वीट भी पोस्ट किए हैं।

खामेनई के नए खाते से सिर्फ उनके अन्य सात ट्विटर एकाउंट को फोलो किया गया है। जबकि फिलहाल, 1286 लोग खामेनई के हिंदी अकाउंट को फोलो किया जा रहा है। बता दें कि इस साल फरवरी में, अमेरिका में रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने ट्विटर पर खामेनई और ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ के एकाउंट्स को अमेरिकी कानून का पालन नहीं करने के लिए निलंबित करने का आग्रह किया था।

यह भी पढें   गणतंत्र का विकल्प राजतंत्र नहीं, बल्कि उन्नत गणतंत्र है : रिजवान अंसारी

खामेनई के ट्विटर एकाउंट अतीत में खबरों में रहे हैं, जब कई ईरानी एक्टीविस्ट ने 2019 में सरकार-विरोधी प्रदर्शन को बंद करने के प्रयास में इंटरनेट एक्सेस को बंद करने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com