Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारायणी अस्पताल की पीसीआर रिपोर्ट में आशंका, भ्रमित ना करने के लिए नेता सिंह ने किया आग्रह

 

रेयाज आलाम, वीरगंज, १४ अगस्त । वीरगंज स्थित नारायणीय अस्पताल में हुए कोरोना परीक्षण (पीसीआर) रिपोर्ट में आशंका शुरु होने लगी है । एक ही ल्याब में एक ही व्यक्ति की रिपोर्ट कभी पोजेटिभ और कभी नेगेटिभ आने के कारण इसतरह का आशंका हो गई है ।
उदाहरण के लिए वीरगंज निवासी विवेक बस्नेत को ले सकते हैं । उन्होंने श्रावण १२ गते वीरगंज में ही कोरोना परीक्षण किया था, रिपोर्ट नेगेटिभ दिखाई दी । लेकिन जब स्वास्थ्य में समस्या दिखाई देने लगी तो उन्होंने श्रावण २६ गते पुनः स्वाब संकलन कर कोरोना परीक्षण किया, इसबार रिपोर्ट पोजेटिभ दिखाई दी । फिर भी बस्नेत अपने रिपोर्ट पर विश्वस्त नहीं हो सका, उन्होंने काठमांडू स्थित ग्राण्डी अस्पतला में पुनः पीसीआर परीक्षण किया, यहां रिपोर्ट नेगेटिभ आया । इसके बाद वीरगंज में किए गए पीसीआर परीक्षण पर प्रश्न उठने लगा ।
सिर्फ बस्नेत का ही नहीं, नेकपा के नेता अरविन्द सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ है । वीरगंज में हुए परीक्षण में रिपोर्ट नेगेटिभ था, लेकिन जब स्वास्थ्य में समस्या होने के कारण बाद में काठमांडू में परीक्षण करने पर पता चला कि रिपोर्ट पोजेटिभ है । पर्सा जिला पर्सागढी नगरपालिका के मेयर लोकनारायण यादव के साथ भी ऐसा ही हुआ है । सिर्फ एक ही नहीं इसतरह के अन्य घटनाओं में भी समान केस आने के कारण वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में होनेवाला पसीआर परीक्षण में प्रश्न उठने लगा है ।
जनता समाजवादी पार्टी के पर्सा जिला अध्यक्ष राजेशमान सिंह ने प्रयोगशाला का रिपोर्ट पर आशंका करते हुए कहा है कि इसतरह जनता की जीवन में खेलवाड़ करना ठीक नहीं है । सामाजिक संजाल में एक स्टाटस रखते हुए उन्होंने कहा है कि आनेवाले दिनों में ऐसा ना हो, नहीं तो सह्य नहीं हो सकता । अस्पताल से उन्होंने यह भी कहा है कि जनता को गलत रिपोर्ट देकर भ्रमित ना किया जाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com