Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में ‘नांदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स’ फैक्ट्री में धमाका

 
फाइल फोटो

महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के तारापुर इंडिस्ट्रियल एरिया की ‘नांदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स’ फैक्ट्री में धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं।

धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई है, जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इस धमाके की आवाज को 10 किलोमीटर दूर सालवाड़, पाथल, बोईसर, तारापुर और आसपास के इलाकों तक सुना गया है।
पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंदे ने बताया है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विस्फोट के बाद इलाके में गैस का रिसाव हुआ है।

यह भी पढें   मैं सभापति थापा से विचार विमर्श के लिए सलाह कर रहा हूँ – देउवा

मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका केमिकल रिएक्शन की वजह से इंडस्ट्रियल एरिया के टी जोन में हुआ है। फिलहाल, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com