Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ तीन द्विपक्षीय समझौतों को निलंबित किया

 

कोरोना वायरस को लेकर जारी तकरार के बीच अमेरिका ने चीन को एक और बड़ा झटका दिया है। हॉन्गकॉन्ग में लगातार मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए चीन को एक और झटका देते हुए अमेरिका ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ तीन द्विपक्षीय समझौतों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, चीन के हॉन्गकॉन्ग में नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के बाद से ही अमेरिका खफा है। अमेरिका का मानना है कि इस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की वजह से चीन हॉन्गकॉन्ग के नागरिकों की स्वतंत्रता को कुचल रहा है।

यह भी पढें   जहां विचारों को मिलती है आजादी, वहीं समाज में जन्म लेती है नई क्रांति : बिमल सर्राफ

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने स्वायत्तता को खत्म करने के लिए कठोर कदम उठाए हैं, जिसका बीजिंग ने संयुक्त राष्ट्र में पंजीकृत चीन-ब्रिटिश संयुक्त घोषणा पत्र के तहत युनाइटेड किंगडम और हॉन्गकॉन्ग के लोगों से 50 साल के लिए वादा किया था।

प्रवक्ता मॉर्गन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह अमेरिका हॉन्गकॉन्ग को एक देश, एक सिस्टम के तौर पर स्वीकार करेगा और हर उस शख्स के खिलाफ एक्शन लेगा, जिसने हॉन्गकॉन्ग के लोगों की आजादी को कुचला है।’

यह भी पढें   ममता काफ्ले हत्या मामला: पति नरेश भट्ट तीनों आरोपों में दोषी करार, मार्च 2027 में सजा का ऐलान

मॉर्गन ऑर्टागस ने आगे कहा कि हमने तीन द्विपक्षीय समझौतों के निलंबन अथवा खत्म करने के फैसले के बारे में 19 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। इन समझौतों में भगोड़े अपराधियों का आत्मसमर्पण, सजा पाए लोगों का ट्रांसफर और जहाजों के अंतरराष्ट्रीय संचालन से प्राप्त आय पर पारस्परिक कर छूट देना शामिल है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com