Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हरितालिका तीज अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत

 

हरितालिका तीज पर आज महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। पारंपरिक रूप से व्रत पूजन के लेकर गुरुवार को घरों में तैयारी की गई। महिलाओं ने साज-शृंगार और पूजन सामग्री की खरीदारी की। पहली बार व्रत रहने वाली महिलाओं और कन्याओं में ज्यादा उत्साह है। इस अवसर पर व्रती महिलाएं भगवान शिव और पार्वती का विधिविधान से पूजन करेंगी।

पूजन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य अमित बहोरे के अनुसार तीज पूजन का शुभ मुहूर्त शाम को 6:54 से लेकर रात 9:06 बजे तक है। ज्योतिषचार्य अवध नारायण द्विवेदी के अनुसार तीज के दिन स्थिर नक्षत्र व साध्य योग रहेगा।

यह भी पढें   शव व्यवस्थापन की संवेदनशीलता का ध्यान नहीं रखा गया है – भीष्मराज आङदेम्बे

व्रत पूजन विधान
व्रती महिलाओं को एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती की आकृति बनाकर पूजन करना चाहिए।

जलेबी का सेवन कर व्रत पारण की परंपरा
हरितालिका तीज व्रत का पारण करने की शहर में एक खास परंपरा है। यानी व्रत के अगले दिन ताजी जलेबी और दही सेवन कर महिलाएं पारण करती हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com