वीरगंज के मेयर विजय कुमार सरावगी के पिता जी नहीं रहे
काठमांडू, ३१ अगस्त । वीरगंज महानगरपालिका के प्रमुख (मेयर) विजय कुमार सरावगी जी के पिता जी चिरंजीविलाल सरावगी की भौतिक शरीर अब इस दुनियां में नहीं रही है । आइतबार रात १२ बजे काठमांडू स्थित ग्राण्डी अस्पताल में चिरंजीविलालजी का निधन हो गया है ।
स्मरणीय बात तो यह भी है कि मेयर सरावगी के साथ–साथ उनके पिता जी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे । उपचार के दौरान मेयर सरावगी कोरोना को पराजित कर अपने नियमित काम में वापस हो गए हैं । लेकिन चिरंजिवी का कोरोना रिपोर्ट दो बार पोजेटिभ आया था । उपचार में संलग्न चिकित्सकों का कहना है कि उनमें दीर्घरोग भी होने के कारण नहीं बचा पाए ।
स्व. चिरंजीवि जी उद्योग–व्यवसायी के साथ–साथ वीरगंज में एक समाजसेवी के रुप में भी परिचित हैं । वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष, मारवाडी परिषद् में केन्द्रीय अध्यक्ष, लायन्स क्लब में गर्भनर जैसे कई भूमिका में रहकर उन्होंने काम किया है । उन की पार्थिक शरीर आज ही पशुपति में ले जाकर अंतिम दाहासंस्कार करने की तैयारी है ।

