Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा सदस्य बनने के लिए गौतम सक्रिय

 

काठमांडू, १ सितम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के उपाध्यक्ष वामदेव गौतम राष्ट्रीयसभा सदस्य होने के लिए सक्रिय हो गए हैं । उन्होंने प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के साथ सोमबार मिलकर कहा है कि उनको राष्ट्रपति द्वारा मनोनित कर राष्ट्रीयसभा सदस्य बनाया जाए । स्मरणीय है, राष्ट्रीयसभा सदस्य में एक सिट विगत ६ महिनों से खाली है, उक्त पद में राष्ट्रपति से मनोनित व्यक्ति सदस्य बन सकते हैं । इसी पद में खूद को मनोनित करने के लिए प्रधानमन्त्री ओली से नेता गौतम ने अनुरोध किया है ।
नेता गौतम को मानना है कि उनको मनोनित करने के लिए ६ महीना पहले ही पार्टी ने निर्णय की है, अब उक्त निर्णय कार्यान्वयन होना चाहिए । कुछ दिन पहले प्रधानमन्त्री ओली ने गौतम समक्ष प्रस्ताव किया था कि आप डोल्पा से चुनाव लडकर निर्वाचित होना चाहिए । लेकिन गौतम ने कहा है कि अब वह कहीं से भी चुनाव लडने के लिए इच्छुक नहीं हैं । इधर प्रधानमन्त्री ओली वर्तमान अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा को ही राष्ट्रीयसभा में मनोनित करना चाहते हैं । उनकी चाहत है कि डा. खतिवडा को अर्थमन्त्री में निरन्तरता देने के लिए भी उनको राष्ट्रीयसभा में कायम रखना होगा ।
स्मरणीय है, डा. खतिवडा राष्ट्रपति द्वारा मनोनित राष्ट्रीयसभा सदस्य हैं, उनकी कार्यकाल ६ महिने पहले ही समाप्त हो चुका है । संविधान के अनुसार प्रतिनिधिसभा सदस्य एवं राष्ट्रीयसभा सदस्य ना रहे व्यक्ति ६ महीने से अधिक समय मन्त्री नहीं हो सकते हैं । इसीलिए अगर उनको पुनः मनोनित नहीं किया जाता तो आगामी भाद्र २० गते से डा. खतिवडा भी मन्त्री पद से आउट हो जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *