Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमान्डू से सर्लाही जा रहा एम्बुलेन्स दुर्घटनाग्रस्त

 

चितवन ।

काठमाडौं से रोगी लेकर सर्लाही जा रहे एक एम्बुलेन्स पृथ्वी राजमार्ग अन्तर्गत चितवन के ईच्छाकामना गाँवपालिका–३ पानीधारा  स्थान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके कारण पाँच लोग घायल हो गए ।

ना ५ च १०३३ नम्बर का एम्बुलेन्स अनियन्त्रित होकर मंगलबार सुबह  सडक से ५० मीटर नीचे त्रिशूली नदी के किनारे गिर गया ।

दुर्घटना में एम्बुलेन्स चालक झापा गौरीगन्ज गाँवपालिका १ का २८ वर्षीय सरोज दाहाल, सर्लाही के बरहथवा नगरपालिका–२ हजारिया की ५० वर्षीया दिलमाया रानामगर, वहीं के १५ वर्षीय बाधे रानामगर, २६ वर्षीया मेक कुमारी राना मगर और ३४ वर्षीय नरबहादुर मगर घायल हो गए हैं ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार द्वारा मित्र देशों से डीएनए परीक्षण और फोरेंसिक सहायता की मांग

घायलों में १५ वर्षीय बाधे रानामगर की अवस्था गम्भीर है और अन्य की अवस्था मध्यम होने की जानकारी प्रहरी ने दी है । उपचार के लिए सभी को भरतपुर भेजा गया है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com