Fri. Nov 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका के टेरे हौटे में कॉलेज हाउस पार्टी गोलीबारी में 18 वर्षीय छात्रा की मौत

 

टेरे हौटे (अमेरिका)।

अमेरिका के टेरे हौटे में कॉलेज हाउस पार्टी के आयोजन स्थल के बाहर हुई गोलीबारी में इंडियाना स्टेट यूनिवर्सिटी की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। टेरे हौटे पुलिस प्रमुख शॉन कीन ने कहा कि गोलीबारी की घटना गुरुवार रात करीब 2 बजे हुई। इसमें इंडियानापोलिस की रहने वाली वेलेंटीना डेल्वा को गोली लगी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि पार्टी में शामिल 2 युवकों को भी गोली लगी। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कीन ने कहा कि जब डेल्वा को गोली लगी तब वह कार में आगे की सीट पर बैठी हुई थी। इंडियाना स्टेट यूनिवर्सिटी ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध हैं। टेरे हौटे, इंडियानापोलिस से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में इलिनोइस सीमा के पास स्थित है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com