Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत महिला मैत्री समाज द्वारा नवलपरासी जिला में टेन्ट एवं त्रिपाल वितरण

 

नवलपरासी (बर्दघाट पश्चिम) २२ सितम्बर । भारत सरकार से प्राप्त सहयोग एवं नेपाल–भारत महिला मैत्री समाज काठमांडू के समन्वय में नवलपरासी (बर्दघाट पश्चिम) स्थित सरावल गाउँपालिका और प्रतापपुर गाउँपालिका निवासी बाढ़ पीडितों को टेन्ट और त्रिपाल वितरण किया गया है । नेपाल–भारत महिला मैत्री समाज के अध्यक्ष एवं सांसद चन्दा चौधरी ने १०५ थान टेन्ट और १६० थान त्रिपाल संबंधित गावंपालिका के अध्यक्ष को हस्तान्तरण किया ।
नेपाल गण्डक सिंचाई परियोजना कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला विपद व्यवस्थान समिति के अध्यक्ष तथा प्रमुख जिल्ला अधिकारी सागरमणि पाठक प्रमुख अतिथि थे । कार्यक्रम में समाज की अध्यक्ष एवं सांसद् चौधरी ने प्राप्त टेन्ट और त्रिपाल प्रतापपुर गांवपालिका के कार्यकारी अध्यक्ष अन्जु चौधरी तथा सरावल गाउँपालिका के अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी को हस्तान्तरण किया है । विपद् व्यावस्थापन समिति के अनुसार वितरित टेन्ट और त्रिपाल प्रतापपुर गांवपालिका– ३ और सरावल गांवपालिका –६ और ७ वडा निवासी बाढ़ पीडितों को दी जाएगी ।

यह भी पढें   विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर बीरगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन


समाज के अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी के अनुसार बाढ़ और भू–स्खलन से पीडित नेपाल के ५ जिलों के परिवार को समाज की सक्रियता में सहयोग किया है और सहयोग भारत सरकार की ओर से प्राप्त है । उन्होंने यह भी कहा कि बिगत वर्षों में भी समाज की ओर से इसतरह का सहयोग होता आ रहा है । उनका मानना है कि बाढ़ और भू–स्खलन के कारण घरबार बिहीन परिवार को अस्थायी बासस्थान दिलाने के लिए स्थानीय सरकार को समाज की ओर से यह एक सहयोग है ।
कार्यक्रम में स्थानीय तह विपद् व्यवस्थापन समिति के प्रतिनिधि, संबंधित वडा के वडाध्यक्ष, जनता समाजवादी पार्टी के केन्द्रिय सदस्य तथा नेपाल गण्डक सिंचाई परियोजना के अध्यक्ष हैदर अली ओमीन, नेकपा ५ न. क्षेत्रीय सदस्य युक्ति नारायण चौधरी जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed