Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे किशोरी यादव हत्या काण्ड के तीन गिरफ्तार,पुलिस को बडी सफलता ।

 

1२ अप्रील,जनकपुर,कैलास दास । तीन महिना पूर्व एक युवक को ट्रक सहित अपहरण कर के हत्या किया जाने के तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
धनुषा जिला के रमदैया भवाडी ३ निवासी किशोरी यादव को धनुषा, महोत्तरी और सिरहा के आपराधी समूह सर्लाही से उँख लेकर महोत्तरी रामनगर की ओर जाते समय पुस १३ गते ट्रक सहित अपहरण कर हत्या कर दिया था और ट्रक को रंगरोगन कर नम्वर प्लेट समेत बदलकर भारत मे चलाते समय मे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पत्रकार सम्मेलन मे यह जानकारी दी गयी ।

यह भी पढें   मधेश आश्रित दलों का संकट,आवश्यकता और पुनरुत्थान की संभावना : चन्दन दुबे

सिरहा के अरनमा ९ लालपुर निवासी वर्ष २२ के गणेश बहादुर सिंह महतो, भारत भिठामोड हनुमाननगर देबनजी टोल निवासी वर्ष ४८ के सलिमन राइन और धनुषा भरतपुर ३ छगरीया वर्ष ४३ के रहने वाले कुशेश्वर ठाकुर को पुलिस ने पत्रकार सम्मेलन कर सार्वजनिक किया है ।
कर्तव्य जान मुद्दा मे जलेश्वर कारागार मे जेल सजाय बिता रहा भिठामोड के भारतीय नागरिक शशिनाथ झा के मुख्य निर्देशन मे हत्या किया गया जनकपुर अञ्चल प्रहरी कार्यलय ने जानकारी दी है ।
2धनुषाक प्रहरी उपरीक्षक बसन्त पन्त ने यादव के लाश मिलने के बाद पुलिस अनुसन्धान कर अभियुक्त के गिरफ्तार के साथ ही सम्पुर्ण घटना का पर्दाफास किया है ।

यह भी पढें   मधेश की राजनीतिक यात्रा- पहचान की प्राप्ति, अधिकार की खोज और नेतृत्व की चुनौती : डॉ. सुशिल भट्टराई

ना ३ ख ५५८७ नम्बर के ट्रक को भारत के सीतामढी भिठामोड नाका मे पिबी १२९७२१ नम्बर के भारतीय नम्बर प्लेट लगाकर चल रहा था । जनकपुर अञ्चल प्रहरी कार्यालय जनकपुर के बरिष्ठ प्रहरी उपरीक्षक शिव लामिछाने धनुषा महोत्तरी के संयुक्त टोली संयुक्त रुप मे अनुसन्धान कर अपराधी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली बताया है ।

अभियुक्त महोत्तरी के सुन्दरपुर १ निवासी  वर्ष २५ विद्यार्थी पंकज कुमार यादव के हत्या मे समेत संलग्न रहे आरोप है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *