Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व हिन्दु महासंघ का महासभा सम्पन्न,अध्यक्ष मे निलप्रसाद भण्डारी का चयन ।

 

hindu३ अप्रिल,जनकपुर । कैलास दास। विश्व हिन्दु महासंघ नेपाल के ६ वाँ महासभा जनकपुर मे बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम के बिच सम्पन्न हुआ ।
जानकी मन्दिर के प्राङ्गण मे हुए यह महासभा से महासंघ के केन्द्रीय सभापति मे निलप्रसाद भण्डारी को चयन किया गया है ।

इसतरह वरिष्ठ उपसभापति मे किशोरी महतो, सल्लाहकार मे जानकी मन्दिर के रामरोशन दास को चयन किया गया है । महासंघ के संरक्षक मे मटिहानी के मानमहन्थ जगन्नाथ दास, जानकी मन्दिर के महन्थ रामतपेश्वर दास और दामोदर गौतम को चयन किया गया है ।
महासभा से जनकपुर मे मधेश काउन्सिल कार्यालय का स्थापना करने का निर्णय किया गया है । महासभा को विश्वहिन्दु महासंघ के पूर्व अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष भरत केशर सिंह ने उद्घाटन किया था ।
समारोह मे अन्तर्राष्ट्रिय अध्यक्ष हिम कार्की, मटिहानी स्थान के मानमहन्थ जगन्नाथ दास, जानकी मन्दिर के महन्थ रामतपेश्वर दास वैष्णव, निल प्रसाद भण्डारी, किशोरी महतो, प्रकाश चन्द्र साह, राम भूषण मिश्र सहित के वक्ताओं ने अपना अपना बिचार व्यक्त किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *