Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिकित्सक में कोरोना संक्रमण पुष्टी होने के बाद लहान स्थित अस्पताल बंद

 

सिरहा, १३ अक्टूबर । लहान स्थित रामकुमार उमाप्रसाद स्मारक अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी होने के कारण अस्पताल बंद किया गया है । अस्पताल प्रशासन ने एक सूचना प्रकाशित करते हुए कहा है कि अस्पताल की आकस्मिक सेवा १२ घंटों के लिए और आकस्मिक बाहेक अन्य सेवा आगामी सूचना ना आने तक के लिए बंद किया गया है ।
अस्पताल ने कहा है कि अस्पताल को निसंक्रमित कर आकस्मिक सेवा संचालन में लाया जाएगा । अस्पताल ने कहा है कि अस्पताल में कार्यरत कुछ अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण संबंधी लक्षण दिखाई दे रही है । इसीलिए उन लोगों में परीक्षण कर नतीजा ना आने तक के लिए अस्पताल बंद किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *