५ वर्षीय बालिका के ऊपर कुकर्म प्रयास करनेवाले गिरफ्तार
सिरहा, १३ अक्टूबर । ५ वर्षीय बालिका के ऊपर बलात्कार प्रयास करने के आरोप में २३ वर्षीय शत्रुधन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । यादव सिरहा जिला विष्णुपुर गांवपालिका–५ लक्ष्मीपुर निवासी हैं । पुलिस का कहना है कि यादव ने आम की बगैंचा में लेजाकर बालिका के ऊपर जबरजस्ती करने का प्रयास किया था । लेकिन बालिका उसको धकेलकर भाग गई थी ।
पीडित बालिका के परिवारजन के शिकायक ते आधार पर यादव को पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

