Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरिया नगरपालिका की चौथी नगरसभा सम्पन्न

 

रेयाज अलाम/वीरगंज, १३ अक्टूबर । पर्सा जिला स्थित पोखरिया नगरपालिका की चौथी नगरसभा सम्पन्न हो गई है । नगरसभा उद्घाटन करते हुए नगरपालिका के मेयर दीपनारायण रौनियार ने कहा कि जनता के बीच की गई प्रतिबद्धता पूरा होना आज भी बांकी है । उनका मानना है कि बिगत दिनों में राजनीतिक खिचातानी और प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत के समस्या के कारण पोखरिया नगरपालिका की विकास प्रभावित हो गया है ।
मेयर रौनियार के ही अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में उन्होंने प्रतिबद्धता व्यक्त किया की बांकी डेढ साल की कार्यकाल में जनता के समक्ष की गई प्रतिबद्धता पूरी की जाएगी । उन्होंने कहा है कि पोखरिया नगरपालिका पर्सा जिला के लिए ही दूसरा सदरमुकाम है, वीरगंज के बाद अधिक आर्थिक गतिविधि यही होती है । पोखरिया नगरपालिका की दीर्घकालिन विकास के लिए सभी को एकजूट होकर आगे बढने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।
चालू आर्थिक वर्ष के लिए प्रस्तुत नीति तथा कार्यक्रम में नगरसभा ने ५० करोड ७५ लाख ३५ हजार ३७७ रुपयों का बजट प्रस्तुत किया था । लेकिन चौथी नगरसभा ने उसको संशोधन किया है । नगरसभा ने कूल चालू खर्च ८ करोड १० लाख ९४ हजार प्रस्तुत किया है । मेयर रौनियार का कहना है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि , पशु , पर्यटन, भौतिक पुर्वधार विकास में विशेष जोड दिया गया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नगर उप–प्रमुख सलमा खातुन ने कहा कि नगरपालिका के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिल कर आगे बढ़ना होगा, उनका मानना है कि कई जगहों में जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी विवाद होने के कारण भी जनअपेक्षा अनुरुप कार्य नहीं हो पाया है । इसीतरह प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत अमित गिरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय और सहयोग से आगामी दिनों में जनमुखी काम को प्रथामिकता दी जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि कार्य सम्पादन में ढिलासुस्ती करनेवाले कर्मचारियों के ऊपर कारवाही की जाएगी ।
नगरपालिका के सह–लेखापाल मनोज तिवारी द्वारा संचालित कार्यक्रम में वडाध्यक्ष बंका राउत कुर्मी, सुरेन्द्र यादव, अजय कुमार गुप्ता, लक्षमण साह कानु, उमाकान्त साह, शियानन्द चौहान, नन्दलाल पटेल, किशोरी साह, रामबाबु चौहान, सोनालाल साह गोढ, नगरकार्यपालिका सदस्य पदाधिकारी, अधिकृत बिजय झा, स्वास्थ्य संयोजक कौसलेन्द्र झा, योजना प्रमुख संजय पाण्डे , ईन्जिनियर मुकेश कुमार बानिया, आईटी अफिसर अरबिन्द दुबेदी, संदिप साह, बैजनाथ चौधरी, राजु रौनियार, कर्मचारी, पत्रकार आदियों की सहभागिता रही ।
कार्यक्रम में पोखरिया नगरपालिका में उत्कृष्ट कार्य सम्पाादन करनेवाले कर्मचारी एवं वडा सचिव निरजकुमार सहनी को दोसाला ओढा कर और प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *