साहिब दरबार और जसपा द्वारा निशुल्क आंख शिविर का आयोजन।
रेयाज आलम, वीरगंज, २६ असोज | साहिब दरबार सेवा संस्थान और जसपा नेपाल के पर्सागढी नगर कार्य समिति के संयुक्त आयोजना में पर्सागढी नगरपालिका वडा नं. ५ पंचरूखी के श्री नेपाल राष्ट्रिय नि.मा.विधालय में नि:शुल्क आँख शिविर, माट्रिका आई फाउन्डेसन के सहयोग से संचालन किया गया । शिविर में ३३१ महिला तथा पुरूष ने अपने आँख का परीक्षण कराया । जिसमें १७५ लोगों के आँख में मोतियाबिन्दु पाया गया । उनलोगों को कार्तिक १५ गते से नि:शुल्क मोतियाबिन्दु का अप्रेशन किया जाएगा ।
शिविर कार्यक्रम में प्रदेश सभा सदस्य प्रल्हाद गिरी , राजेश मान सिंह ,शशिकपूर मियाँ,जिल्ला के वरिष्ठ नेता द्वय प्रेम बाबु पटेल, सुन्दर कुर्मी, मुस्तकिम मियाँ, उमेशलाल सहनी, मुकेश द्धिवेदी , आमोद यादव , शशि पाण्डे, माट्रिका आई फाउन्डेसन के महेश सिंह धामी की उपस्थिति रही। शिविर में जसपा पर्सागढी नगर अध्यक्ष नितेश मिश्रा के बिशेष सक्रियता मा संचालन हुआ।




