Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

 जसपा द्वारा पार्टी प्रवेश और शुभकामना कार्यक्रम।

 
रेयाज आलम ,वीरगंज, २६ असोज | जनता समाजवादी पार्टी, पर्सा के आयोजना में औराहा, महुवन और सुवर्णपुर में पार्टी प्रवेश तथा शुभकामना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
    कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्वप्रधानमन्त्री डा बाबूराम भट्टराई ने कहा कि कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण तथा बन्द रहे उद्योग को सञ्चालन में नही आने तक मधेस के अवस्था नही सुधरेगा। वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण विकास कार्य नही होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री द्वारा समृद्धि की बात नाटक मात्र है, जनता को समृद्ध बनाने के लिए अधिकार सम्पन्न बनाने की आवश्यकता है।
 पूर्वप्रम डा भट्टराई ने कहा कि विभिन्न दल के बड़े नेता भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण अधिकार सम्पन्न लोकपाल विधेयक के पक्ष में जसपा है और इसके लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि रेल और जहाज का सपना दिखाने के बजाय सरकार को यहाँ के किसान के लिए खादमल का कारखाना खोलने से सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे कोशी, गण्डकी, एनसेल, वाइडबडी जैसा अर्बौं घोटाला के संबंध में संसद में आवाज उठा रहे है।
    कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि संविधान में मिले अधिकार को सुनिश्चित करते हुए बाकी अधिकार के लिए पार्टी संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सम्पूर्ण समुदाय के व्यक्ति है, इसलिए आगामी चुनाव में जनता ने सहयोग किया तो सरकार बनाएंगे। अध्यक्ष् यादव ने कहा कि स्थानीय और प्रदेश सरकार मजबूत रहने के वावजूद अधिकारविहीन है, उसे अधिकारसम्पन्न बनाने के लिए हमलोग संघर्ष कर रहे है।
प्रदेश २ के मुख्यमन्त्री लालबाबू राउत गद्दी ने कहा कि जनता प्रदेश २ में अपना शासन और प्रशासन देखना चाहती है और बहुत जल्द प्रशासन के लिए कर्मचारी गठन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संघ सरकार ने प्रदेश सरकार को पङ्गु बनाकर रख दिया है। इसलिए अधिकारविहीन प्रदेश सरकार उपलब्धि हासिल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को समृद्ध बनाने के लिए रोजगार आवश्यक है। मुख्यमन्त्री गद्दी ने कहा कि राष्ट्रिय सूचकाङ्क में कर्णाली प्रदेश से भी नीचे रहे प्रदेश २ में सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य का अवस्था खराब है और अब सुधार हो रहा है।
कार्यक्रम में विभिन्न पार्टी परित्याग करके सैकड़ों लोग ने जसपा का सदस्यता लिया। सखुआ-प्रसौनी गापा के अध्यक्ष प्रदीप जैसवाल के सभापतित्व में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेन्द्र श्रेष्ठ, सङ्घीय सांसद प्रदीप यादव, प्रदेश सांसद प्रह्लाद गिरी, मन्जुर अन्सारी, बीरगंज मनपा के मेयर बिजय सरावगी, केन्द्रीय सदस्य शशिकपूर मिया, सीपू तिवारी, वीरेन्द्र यादव, करीमा बेगम, सलाउद्दीन अहमद, सूंदर कुर्मी, मोस्तकीम अंसारी, मुकेश द्विवेदी, संतोष तिवारी, आमोद यादव, शशि पाण्डे समेत अन्य की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *