Sun. Nov 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार का चीन से अधिक भारतीय सीमा सुरक्षा पर ध्यान

 

 

नेपाल ने पिछले 6 माह से कम समय में भारत से लगी अपनी सीमा पर 85 और चीन सीमा पर 5 बीओपी ( बॉर्डर आउट पोस्ट) खोली हैं। उसने अभी भारत से सटी सीमा पर 485और चीन सीमा पर 15 नई बीओपी खोलने का फैसला किया है। नेपाल  कालापानी, नाभी, गुंजी, कुटी व लिम्पयाधुरा लिपूलेख को 21 मई को अपने राजनीतिक नक्शे में शामिल करने के बाद अब सीमा विवाद को लेकर भारत पर दबाव बनाने की रणनीति पर आगे बढ़ रहा है। उसने इसी के तहत अपने पड़ोसी देश चीन और भारत से लगी सीमा पर बीओपी बनाने में दोहरी नीति अपनाई है। नेपाल की भारत से चीन की तुलना में लगभग 476 किमी सीमा अधिक लगी है। चीन के साथ नेपाल के 15 जिलों की 1 हजार 404 किमी सीमा लगी है। भारत के साथ 27 जिलों में करीब 1 हजार 880 किमी सीमा लगी हुई है।

यह भी पढें   पश्चिम नेपाल की प्रसिद्ध बागेश्वरी मन्दिर परिसर में छठी पूजा मनाया गया 

सीमा सुरक्षा की दृष्टि से नेपाल चीन की तुलना में भारत पर अधिक ध्यान फोकस कर रहा है। उसकी अब चीन सीमा में जहां महज 15 बीओपी खोलने की योजना है वहीं वह भारत से सटी सीमा पर 485नई बीओपी खोलने जा रहा है। सूत्रों ने बताया नेपाल सरकार ने यह फैसला अभी हाल ही में एक सीमा सुरक्षा को लेकर एक बैठक में लिया है।

नेपाल ने भारतीय सीमा के नजदीक रसुवागड़ी में बॉर्डर आउट पोस्ट खोली है। बीओपी में नेपाल ने 50 से अधिक प्रहरी व सैनिकों को तैनात किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com