Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की हल्दी सेरेमनी

 

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत शादी कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया में ख़ूब वायरल हो रही हैं। नेहा हर सेरेमनी की तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा कर रही हैं। यह नहीं उन्होंने रोहनप्रीत से मुलाक़ात, रोका और दूसरे मौक़ों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये। अब जैसे-जैसे शादी का वक़्त क़रीब आ रहा है, दोनों के बीच बेकरारी भी बढ़ रही है।

शुक्रवार को नेहा और रोहनप्रीत की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी हुई। शाम को नेहा ने हल्दी की फोटो डालीं। थीम के अनुसार दोनों पीले रंग के कपड़ों में बेहतरीन लग रहे थे। इन तस्वीरों के साथ नेहा ने लिखा- नेहूप्रीत की हल्दी सेरेमनी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों प्यार में आकंठ डूबे हैं। रोहन उन्हें गले लगा रहे हैं। माथे पर किस कर रहे हैं। दोनों वाकई बहुत ख़ुश नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढें   हमने बालेन शाह के पैर में गेंद दे दिया है अब गोल करने का काम उनका है – रवि लामिछाने

इन तस्वीरों पर तमाम सेलेब्रिटीज़ ने कमेंट्स किये हैं। बिग बॉस 14 से लौटीं गौहर ख़ान ने लिखा कि तुम्हारी मुस्कान मुझे ख़ुश कर देती है। भगवान तुम्हारी रक्षा करे नेहा। वहीं, श्रद्धा आर्या ने लिखा कि तुम इतनी सुंदर दिख रही हो कि मैं ख़ुशी से रो रही हूं। भाई टोनी कक्कड़ ने लिखा- गॉड ब्लेस यू। नेहा के दोस्त शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने लगे हैं। शुक्रवार को मनीष पॉल ने शादी के लिए दिल्ली की उड़ान भरी।

यह भी पढें   मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान है!

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के रिश्ते की बात जबसे सामने आयी है, दोनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। नेहा ने अपनी जिस इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए रोहनप्रीत के साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की थी, उस पर दोनों को जमकर बधाइयां मिलीं। बता दें कि नेहा इंडियन आइडल और सारेगामापा लिटिल चैंप्स जैसे शो जज कर चुकी हैं।

रोहनप्रीत ख़ुद एक सिंगर हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 2007 में सारेगामापा लिटिल चैंप्स से की थी। 2009 में रोहनप्रीत एक बार फिर सारेगामापा मेगा चैलेंज में नज़र आए। कलर्स टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो राइज़िंग स्टार सीज़न 2 में भी रोहनप्रीत ने हिस्सा लिया था। कलर्स के ही रिएलिटी शो मुझसे शादी करोगे में भी रोहनप्रीत ने हिस्सा लिया था। इस शो में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल के लिए लड़का ढूंढा जा रहा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed