Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब कोरोना से सतर्क होते हुए विकास निर्माण में आगे बढ़ना होगाः मन्त्री भट्ट

 
लेखराज भट्ट, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ नवम्बर । उद्योग, वाणिज्य तथा आपुर्ति मन्त्री लेखराज भट्ट ने कहा है कि अब कोरोना वायरस से उच्च सतर्क रहते हुए विकास निर्माण में सक्रिय होना चाहिए, इसका अन्य विकल्प नहीं है । नेपाल सितोरियो कराते सतुंगल डोजो द्वारा शुक्रबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री भट्ट ने कहा कि कोरोना विश्वव्यापी है, तब भी इसके प्रति उच्च सतकर्ता अपनाते हुए देश को युद्धस्तर में विकास निर्माण के पथ पर आगे ले जाना होगा ।
मन्त्री भट्ट ने कहा है– ‘हर देश में विकास के लिए वहां की जनता स्वस्थ होना अनिवार्य है । स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद की भूमिका भी महत्वपूर्ण है ।’ मन्त्री भट्ट ने आगे कहा– ‘देश भर कोरोना की प्रभाव तो है, धीरे से इसको पराजित करते हुए जीना पड़ेगा ।’
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए चन्द्रनगिरी नगरपालिका–१५ के वडाध्यक्ष उत्तमबहादुर राउत ने कहा कि विकास और समृद्धि के लिए सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद क्षेत्र में विशेष प्राथमिकता देनी चाहिए । कार्यक्रम में खेलकूद क्षेत्र में योगदान करनेवालों को मन्त्री भट्ट के हाथों सम्मान ओर पुरस्कृत भी किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com