Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सड़क, विद्युत और पीने का पानी सरकार की प्राथमिकता में हैः मन्त्री नेम्वाङ

 
बसन्त कुमार नेम्वाङ/फाईल तस्वीर

पाँचथर, २१ नवम्बर । भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री बसन्तकुमार नेम्वाङ ने कहा है कि वर्तमान सरकार की मूल प्राथमिकता सडक, विद्युत और पीने का पानी में सभी जनता की सहज पहुँच स्थापित करना है । पाँचथर जिला तुम्बेवा गांवपालिका–१ ढिकुरे में आयोजित विद्युत सब–स्टेशन शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
मन्त्री नेम्वाङ का कहना है कि विकास और समृद्धि के लिए जनता की प्रत्यक्ष सहभागिता होनी चाहिए, जनता की सहभागिता बिना कई भी समृद्धि संभव नहीं है । उन्होंने कहा कि तुम्बेवा गांवपालिका में विद्युतीकरण और लिफ्ट सिचाई आयोजना आगे बढ़ रही है, जो विकास और समृद्धि का एक उदाहरण भी है । मन्त्री नेम्वाङ ने कहा कि वर्तमान सरकार तीसरे वर्ष पर चल रहा है और सरकार की नीति भी है कि सडक, विद्युत और पीने का पानी जैसे क्षेत्र विकास और समृद्धि के लिए पूर्वाधार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *