Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सडक बालबालिका मुक्त राष्ट्र निर्माण के लिए सहयोग करेंः मन्त्री श्रेष्ठ

 

काठमांडू, २१ नवम्बर । महिला, बालबालिका तथा जेष्ठ नागरिक मन्त्री लीलानाथ श्रेष्ठ ने सडक बालबालिका मुक्त राष्ट्र निर्माण के लिए प्रदेश तथा स्थानीय सरकार से सहयोग मांग किया है । अन्तर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के अवसर पर मन्त्रालय एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार परिषद् द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री श्रेष्ठ ने कहा– ‘बालबालिका संबंधी समस्या को लेकर हरदम केन्द्र सरकार से ही सहयोग मांग करना ठीक नहीं है । उन लोगों की जिम्मेदारी सबी तह और निकाय का भी है । यह साझा समस्या है, सभी मिलकर ही समाधान कर सकते हैं ।’
मन्त्री श्रेष्ठ ने यह भी कहा कि संवैधानिक रुप में सुनिश्चित बाल विकास और अधिकार संबंधी प्रावधान को व्यवहारिक रुप में ही कार्यन्वयन करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । लेकिन उनका यह भी कहना है कि बालबालिका संबंधी मुख्य जिम्मेदारी अभिभावकों का ही है, अभिभावक ही अपने बालबच्चे को सक्षम बना सकते हैं । उनका कहना है कि अब नेपाल को सडक बालबालिका मुक्त राष्ट्र बनाना होगा, इसके लिए सभी सरोकार पक्ष का सहयोग अपरिहार्य है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com