Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी में सीमा को खोलने को लेकर खुला सीमा संवाद समूह का धरना

 


माला मिश्रा जोगबनी । पिछले नौ महीने से बंद नेपाल सीमा को खोलने को लेकर जोगबनी स्थित रानी के दो नंबर बेरियर पर नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह के द्वारा एक घण्टे के लिये शुक्रवार से धरना पर बैठने का कार्यक्रम किया गया है ।

खुला सीमा संवाद समूह के केन्द्रिय संयोजक राजीव झा ने कहा कि नेपाल सरकार के द्वारा यह कदम बिल्कुल ही अनुचित है जबकि भारत सरकार के द्वारा अपने सीमा नाका को खोल चुकी है जो कही से भी उचित नही है।बेटी रोटी के सम्बंध को ध्यान में रखते हुए सीमा पर आवगमन बहाल नही होने तक आंदोलन जारी रहेगा।धरने पर  युवा नेता मो. फैयाज, कार्यक्रम संयोजक राकेश रोशन यादव, महिला नेतृ सदिना खातुन, प्रीती झा, गुडिया शाह, युवा नेता रुसतम अली,राजपा के केन्द्रिय सदस्य ईनामुल हक, सत्यनारायण शाह, नेपाल भारत मैत्री युवा संघ प्रदेश एक के अध्यक्ष मो. नसरुल सहित अन्य लोग धरना स्थल पर पहुच कर एकबाध्यता जनाया है।

यह भी पढें   अनशनरत डॉ. गोविंद केसी की हालत बिगड़ी, नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर से काठमांडू लाया गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com