Fri. Nov 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी स्थायी कमिटी बैठक में उपस्थित नहीं रहूंगाः प्रधानमन्त्री ओली

 
केपीशर्मा ओली, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ७ दिसम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि वह पार्टी स्थायी कमिटी बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे । पार्टी पदाधिकारियों को एक लिखित पत्र देते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि पार्टी के दूसरे अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने उनके ऊपर पार्टी विभाजन जैसे गम्भीर आरोप लगाए है । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है– ‘ऐसे आरोप–पत्र के ऊपर होनेवाले विचार–विमर्श में वह सहभागी नहीं रहेंगे ।’
पार्टी कार्यालय धुम्बाराही में आइतबार सम्पन्न सचिवालय बैठक में प्रधानमन्त्री एवं पार्टी अध्यक्ष ओली द्वारा लिखितपत्र को सचिव ईश्वर पोखरेल पढ़कर सुनाए थे । स्मरणीय है, गत कार्तिक २२ गते कार्यकारी अध्यक्ष प्रचण्ड ने पार्टी सचिवालय मांग करते हुए प्रधानमन्त्री भी रहे दूसरे अध्यक्ष ओली को पत्र लिख था । ओली ने भी कार्तिक २५ गते उस पत्र का लिखित जवाफ दिया था । दोनों अध्यक्ष ने पत्र में एक–दूसरे को आरोप–प्रत्यारोप किए हैं । इसी सन्दर्भ में पिछली बार पार्टी के भीतर स्थायी कमिटी बैठक की बात हो रही है । जिस को प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी अध्यक्ष ओली ने अस्वीकार किया है ।
प्रधानमन्त्री ओली को मानना है कि स्थायी कमिटी बैठक के लिए कोई भी एजेण्डा नहीं है । उन्होंन कहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा पेश प्रतिवेदन ‘राजनीतिक प्रतिवदेन’ नहीं, सिर्फ एक आरोप–पत्र है । अध्यक्ष ओली ने आगे कहा है– ‘इसको मैं खारीज करता हूं ।’ अध्यक्ष ओली इसतरह पेश आने के बाद दूसरे अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि स्थायी किमिटी बैठक में सहमति के लिए दूसरा प्रतिवेदन भी तैयार हो सकता है, इसीलिए बैठक होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com